प्रबलन (Reinforcement) मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र का महत्वपूर्ण सिद्धांत है। 🌷 प्रबलन क्या है? प्रबलन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी व्यवहार के बाद ऐसी परिस्थिति उत्पन्न की जाती है, जिससे उस व्यवहार के दोबारा होने की संभावना बढ़ जाती है। सरल शब्दों में, विद्यार्थी के वांछित व्यवहार या अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करना प्रबलन कहलाता है। यह अवधारणा विशेष रूप से बी. एफ. स्किनर के क्रियाप्रसूत अनुबंधन (Operant Conditioning) से संबंधित है। 🌷 प्रबलन के प्रमुख प्रकार 1. सकारात्मक प्रबलन (Positive Reinforcement) विद्यार्थी के अच्छे व्यवहार के बाद उसे कोई सुखद या प्रोत्साहनकारी चीज दी जाती है, जिससे वह व्यवहार दोबारा करने के लिए प्रेरित होता है। 👉 उदाहरण: अच्छे उत्तर पर शिक्षक द्वारा प्रशंसा करना, शाबाशी देना या स्टार देना। 2. नकारात्मक प्रबलन (Negative Reinforcement) विद्यार्थी के वांछित व्यवहार करने पर कोई अप्रिय परिस्थिति या बाधा हटा दी जाती है। इससे भी वांछित व्यवहार की पुनरावृत्ति बढ़ती है। 👉 उदाहरण: विद्यार्थी समय पर कार्य पूरा कर ...
“मेरी लेखनी का उद्देश्य केवल शब्दों का सृजन नहीं, बल्कि विचारों का जागरण है।”