कृष्ण – भाग 2
यह लेख “कृष्ण – भाग 1” की अगली कड़ी है। पहला भाग पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
कृष्ण – भाग 1
[यहाँ भाग 1 की पुरानी पोस्ट का लिंक जोड़ें]
कारण... परमपिता जो होता है वह परम आत्मा होता है... सर्वश्रेष्ठ होता है...!! जो निराकार, अलौकिक होता है। जिसे कोई न जन्म दे पाता है, न कोई मार सकता है, न वह मर सकता है... न जल सकता है...!! क्योंकि वह जन्म-मृत्यु से परे होता है...!! कोई भी स्त्री की गोद वा गर्भयोनि इतनी शक्तिशाली आज तक बनी ही नहीं कि वो उस निराकार शक्ति को जन्म दे सके...!!
अर्थात कृष्ण का जन्म भी हुआ व मृत्यु भी हुई...!! एक आत्मा के समान...!!
फिर कृष्ण कौन...??
कृष्ण... एक दिव्य आत्मा...!! एक फरिश्ता...!! खुदा का सच्चा बंदा...!! खुदाई खिदमतगार...!! एक देवता स्वरूप आत्मा...!! परमात्मा का अति प्रिय बच्चा...!! असामान्य बच्चा...!!
परमात्मा ने बनाई हुई इस सृष्टि का एक चक्र 5000 वर्ष का होता है। जिसके 4 प्रमुख हिस्से होते हैं। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग एवं कलियुग...!! ये सभी युगों का एक चक्र (5000 वर्ष) जब पूरा होता है, तब उसे एक कल्प कहते हैं। ऐसे लाखों-हजारों कल्प सृष्टि ने पूरे किए हैं।
इस सृष्टि रूपी रंगमंच के उस सतयुग में जो अति पवित्र, पावन व सत्य आत्माएँ जन्म लेती हैं, उनमें सबसे पहली आत्मा जो होती है वो सतयुग का पहला राजकुमार... श्रीकृष्ण...!! सतयुग की पहली राजकुमारी राधा...!! सतयुग में वही आत्माएँ जा सकती हैं जो अपने समस्त विकारों से मुक्त हो चुकी होती हैं। सतयुग का ही नाम स्वर्ग है...!! सतयुग को ही वैकुंठ तथा शिवालय भी कहा जाता है। सतयुग के महाराजा व महारानी कृष्ण व राधा, इन्हीं का दूसरा नाम लक्ष्मी व नारायण मशहूर है। ये दोनों परमात्मा के अति प्रिय बच्चे पूरे 1250 वर्ष अर्थात 8 जन्म एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जीते हैं...!!
श्रीकृष्ण, गोविंद, हरि, मुरारी, श्रीनाथ, नारायण, वासुदेव, श्रीकृष्ण ये आठ जन्म श्रीकृष्ण के सतयुग में व श्रीराधा केवल 2 नामों से पूरे युग में विचरती हैं... राधा व श्री लक्ष्मी...!!
सतयुग में आत्माओं के पास 16 शक्तियाँ होती हैं। इसीलिए तो सोलह शृंगार यह शब्द जन्मा, पर अर्थ गलत लिया। सजावट आत्मा की होती है, पर हम लोगों ने देह की ली। तो ऐसे सतयुग में खान का युद्ध, कहाँ का वस्त्रहरण, कूटनीति व छल...?? सतयुग के बाद जैसे-जैसे प्रकृति के संपर्क में आत्मा आती जाती है, वह प्रकृति के वश में जाने से अपनी सारी शक्तियाँ धीरे-धीरे खोने लगती है। त्रेतायुग में आत्माएँ अपनी 14 शक्तियाँ लेकर आती हैं व त्रेतायुग के अंत तक केवल 8 शक्तियाँ बचा पाती हैं। त्रेतायुग के अंत तक आत्माएँ माया अर्थात प्रकृति के पूरे वश में जा चुकी होती हैं, जाहिर है बुराई के चंगुल में फँस रही होती हैं। पावनता, प्रेम गलत रूप में परिवर्तित होते हैं। इसी कारण से द्वापरयुग में नैतिकता नष्ट हो रही होती है। 8 शक्तिधारी आत्माएँ लोगों को बचाने के लिए पवित्रता की रक्षा के लिए गलत धारणा छोड़ो कहते रहते हैं। उनके जैसे बनो, जो श्रेष्ठ आत्माएँ सतयुग व त्रेतायुग में होकर गईं। वो श्रेष्ठ थीं तो कैसी थीं...?? तो कोई 16, कोई 12, कोई 10, कोई 8, कोई 4 शक्तिधारी थीं। उन्हें दिखाएँ कैसे...?? तो उनके मूर्ति रूप, चित्र रूप बनाए गए, शक्तियाँ दिखाने के लिए उन्हें उतने हाथ दिखाए गए। उनकी पवित्रता की ताकत एवं उन्होंने शक्तिशाली बनाने के लिए कलियुग के अंत में बुराई के साथ की हुई बौद्धिक व भावनिक व मानसिक लड़ाई बताई, लिखवाई गई...!! इसके पीछे का उद्दिष्ट दूर रहा, परंतु इंसानी फितरत के अनुसार उन सतयुग व त्रेतायुग के लोगों की ही तब से ईश्वर के नाम से पूजा होने लगी...!! सतयुग व त्रेतायुग की आत्माओं की संपूर्ण संख्या 33 करोड़ होती है, इसीलिए तो हम जानते हैं कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं...!! परंतु वे सब वास्तव में दिव्य आत्माएँ हैं। जिन लोगों को ये सब गलत लगा उन्होंने फिर निराकार ईश्वर की स्थापना की बात ज़ोरों से उठाई, येशु ने ईश्वर को लाइट कहा, पैगंबर ने निराकार कहा, बुद्ध ने सर्वशक्तिमान प्रकाश कहा, नानक ने आसमान का ही एक गुरु कहा... परंतु लोगों ने उन्हें ही देव बनाया व उनकी कही बात के नाम से अलग-अलग धर्म बना दिए।
द्वापर युग में मूर्तिपूजा, धर्मपूजा, जाति पूजा शुरू हुई।
इनके कारण से झगड़े बढ़ते गए। द्वापर युग के अंत में फिर अति संघर्ष पनपा... उसी की बुनियाद ने कलियुग को नोच डाला। कलियुग में जो आत्माएँ आईं वो केवल अधिक से अधिक 2 शक्तियों वाली थीं। वो सभी संत आत्माएँ लोगों को प्रबोधन कर ताउम्र ईश्वर के प्रेम की महती सुनाती रहीं व कर्म की दुहाई देती रहीं। इनमें कुछ निर्गुण उपासक रहे तो कुछ सगुण उपासक बने। पर लोग नहीं बदले। लोग कर्मकांड में फँस गए, पर आत्मा के आचरण से न बदले...!! अब तो केवल मूर्ति, धर्म, जाति नहीं तो भाषा, प्रांत, रंग व स्तर, ऊँच-नीच ये सारे विवाद उठ खड़े रहे...!! प्रेम, विश्वास, नैतिकता, सत्कर्म, सत्य, पवित्रता किस कोने में चले गए कोई न जान सका। इसी युग में बलात्कार, वस्त्रहरण, हत्या, कूटनीति, हिंसा, छल, कपट सारे के सारे उमड़ पड़े... यहाँ कहाँ कृष्ण था...?? है...?? सतयुग में वस्त्रहरण कौन करेगा...?? जहाँ विकारों का साम्राज्य ही नहीं था।
ऐसे ही यह संपूर्ण एक चक्र जब चक्र पूर्ण होता है, तब इस सृष्टिरूपी रंगमंच का विनाश होता है। अर्थात कलियुग के अंत में जब एक तरफ सृष्टि का विनाश हो रहा होता है, तभी दूसरी तरफ इस सृष्टि की आत्माओं का प्यूरिफिकेशन भी शुरू रहता है। अर्थात आत्माओं को दिव्य, पवित्र, पावन, सात्विक बनाने का काम भी चलता है...!! इसीलिए इस युग को पूर्ण पुरुषोत्तम युग के नाम से भी जाना जाता है...!! एक कल्प के बाद दूसरा शुरू होना होता है... इस स्थिति को कहते हैं... संगमयुग...!! इसीलिए इस समय को संगम युग के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्य स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा किसी अत्यंत पवित्र आत्मा के देह (यह देह उसी कृष्ण का होता है) को उधार लेकर करते हैं, परंतु उस वक्त उस देह का नाम कृष्ण नहीं होता। परमात्मा उसे ब्रह्मांड का ज्ञान देते हैं, सृष्टि के ड्रामा का ज्ञान देते हैं... इसीलिए वे उस देह को **ब्रह्मा... का नाम देते हैं...!! यही ब्रह्मा उस पावन दुनिया की रचना करते हैं...!! यह जो कार्य होता है वह इतना सहज नहीं होता।
भगवद्गीता... बुराई व झूठ के बीच रहकर सत्य, प्रेम व पवित्रता की स्थापना करना अति दुश्वार कार्य होता है। पल-पल सच्चाई, वफ़ाई, पवित्रता, अहिंसा व प्रेम, सत्य की लड़ाई चलती है झूठ, बेदर्द, मक्कारी, हिंसा, अन्याय, बुराई के साथ। इस वक्त आत्माएँ अत्यंत कठिन अवस्था से गुजरती हैं। उन्हें ज्ञान, कर्म, भक्ति, संन्यास व परमात्मा तथा आत्मा का संपूर्ण परिचय व अभ्यास करने का काम परमात्मा करते हैं। इस अभ्यास की पढ़ाई सिखाई जाती है, परमात्मा के द्वारा... वही तो है भगवद्गीता...!! युद्ध की भूमि पर ही सिखाई अर्जुन को ही... परंतु अर्जुन याने अर्जन करने वाला... व तत्पश्चात उसकी धारणा करने वाला...!! पांडवों के ही साथ रहे ईश्वर... परंतु इसका अर्थ अलग है... **परमात्मा निराकार है, अर्थात सूक्ष्म अति सूक्ष्म से लेकर अनंत रूप तक...!! तो सूक्ष्म का एक कण याने रेणु तो रेणु का वर्गीकरण याने बिंदु... बिंदु का विस्तार याने अंडा...!! परमात्मा रेणु तो आत्मा भी अणु...!! दोनों का सूक्ष्म रूप का विस्तार याने अंडा...!! परमात्मारूपी अंडे का अंडा याने आत्मा...!! इसीलिए आत्मा रूपी अंडा कहलाया पंडा...!! परंतु वह पंडा तो कोई एक नहीं न... वो तो 9 लाख 16 हजार 108 है...!! यह कार्य स्त्री शक्ति अधिक करती है। तो वो हो गई कृष्ण की 16108 पत्नियाँ...!! तथा ये सभी तो कहलाए पांडव...!! उनकी युद्ध बुराई के साथ तो बुराई याने कुकर्म, क्रूर कर्म, कुविचार, कुनीति, कुटिलता तो सब हुए कई कुकर्मों के रेणु सो कहलाए कौरव...!! कोई भी स्त्री 100 बच्चों को जन्म तो दे ही नहीं सकती। इसी का तो चित्रण है महाभारत महाकाव्य में...!!
जो द्वापरयुग में नहीं होता, बल्कि कलियुग के अंत में होता है...!! परंतु जिसकी लिखित स्वरूप रचना वेदव्यास ने द्वापरयुग में की थी।
सारांश यही कि कृष्ण, राधा, राम, सीता, गणपति, येशु, पैगंबर, जगदंबा, सरस्वती, शंकर, ब्रह्मा, लक्ष्मी, नारायण आदि सब परमपिता परमात्मा के बच्चे हैं... परमेश्वर नहीं हैं...!! क्योंकि परमेश्वर कभी जन्म व मृत्यु नहीं लेता...!! विकारयुक्त नहीं होता...!!
संदर्भ:
ब्रह्माकुमारी साहित्य संपदा भंडार, माउंट आबू।
मेरी खुद की कई स्व-अनुभूतियाँ...!!
— वृषाली सानप काले
इस लेख का पहला भाग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ:
कृष्ण – भाग 1
[यहाँ भाग 1 की पुरानी पोस्ट का लिंक जोड़ें]

Comments
Post a Comment