कृष्ण – भाग 1
भारत एक महान देश के साथ-साथ अद्वितीय इतिहास की संपदा से युक्त अलौकिक राष्ट्र है। सोने की चिड़िया है...!! ईश्वर का प्रिय देश है...!! अनुपम, महत्तम, श्रेष्ठतम, उच्चतम है...!!
भारत की साहित्यिक संपदा ही भारत की सही परिचायक है...!! भारत को विश्व के सामने चिरस्थापित करने में जिसकी अविभाज्य भूमिका है...!!
लेकिन ऐसा होते हुए भी, बावजूद इस गरिमा के, यह भी एक कटु सत्य है कि भारत के अत्यंत गरिमायुक्त सत्य ज्ञान को मिथक ने नष्ट कर दिया है...!!
जी हाँ, मिथक ही वह है जो हमें सत्य से बहुत दूर तक ले गया है। हमने कभी भी मिथक की जड़ें ढूँढ़ने व जानने की कोशिश नहीं की, बस आँख बंद कर उसे सत्य के रूप में स्वीकार किया, बिना किसी शिकायत व आशंका को उठाए...!! क्यों...?? क्योंकि उन बातों का संबंध केवल लोगों की धार्मिक व भावनिक जज़्बातों से होने के कारण कोई भी व्यक्ति सत्य को प्रत्यक्ष रखने व जानने की कोशिश से दूर होते ही रहे... कभी भी नज़दीक नहीं आए...!!
मिथक की शुरुआत उन दो महान व श्रेष्ठ महाकाव्यों से ही हो जाती है, जिनके ऊपर ही समूची साहित्यिक संस्कृति, सामाजिक, धार्मिक, नैतिक, पारिवारिक, राजनीतिक संस्कृति आश्रित है... या यूँ कहिए कि इसी के इर्द-गिर्द घूमकर फिर इसी के पास आकर रुक जाती है...!! हर भाषा, हर प्रांत में हर संस्कृति के यही मूलाधार रहे हैं...!!
ऐसा होने के बावजूद भी इन महाकाव्यों की सत्यता को परखने व ढूँढ़ने की आवश्यकता किसी ने भी नहीं महसूस की...!!
इन महाकाव्यों के प्रमुख पात्र राधा-कृष्ण व सीता-राम...!! इन महानायकों के जन्म से लेकर कर्म तक, इतना ही नहीं तो समय से लेकर जीवन तक व हर छोटी-सी-छोटी बात को नाटकीय व महानायकीय दृष्टि से अलग व अद्वितीय बनाने के प्रयास में इतना गलत रखा गया व हम सबने उसे सराहा भी...!!
आज एक आध्यात्मिक साधक होने के नाते व साधना व तत्व से आत्यंतिक रिश्ता जोड़ने के कारण तथा निराकार की साधना में एकनिष्ठ भाव से कुछ तथ्य व कुछ सत्य कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारांश रूप में सामने रख रही हूँ...!!
महाभारत यह भारत का एक श्रेष्ठ महाकाव्य है। इस महाकाव्य का प्रमुख नायक कृष्ण को बताया जाता है। इस काव्य में महाभारत का विशाल युद्ध भी मशहूर है, जिसमें कौरव व पांडव इनके लड़ाई की बात है। जिसमें कृष्ण ने अर्जुन के रथ का सारथ्य किया था। इतना ही नहीं तो, कृष्ण ने उस युद्ध के मैदान में अर्जुन को युद्ध के लिए तैयार करने के लिए एक महान काव्य का गायन किया था, जिसे भगवद्गीता कहा जाता है...!! जो समस्त ज्ञान संसार की बुनियाद है...!!
कृष्ण की गहन प्रेम कथा भी जग की ज़ुबान पर मशहूर है, वो है राधा के प्रेम की...!! परंतु जग कहता है कि राधा व कृष्ण का विवाह नहीं हुआ, व राधा कृष्ण से उम्र में बेहद बड़ी भी थी। कृष्ण का जन्म बंदीगृह में हुआ था। कृष्ण को दो माताएँ थीं। कृष्ण ने उसके मामा कंस को मारा था। कृष्ण ने द्रौपदी के वस्त्रहरण को रोका था। कृष्ण ने जरासंध, पूतना आदि कई राक्षस गणों का वध किया था। कृष्ण ने कई बार कूटनीति का प्रयोग खुद भी किया व दूसरों को भी करना सिखाया था। कृष्ण ने बचपन में ही ढेर सारा माखन खुद भी चुराया व अपने मित्रों को भी खिलाया था। कृष्ण ने खुद का राजपाट छोड़कर हस्तिनापुर में पांडवों के साथ ही जीवन बिताया था।
दुश्शासन, दुर्योधन, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कर्ण, धृतराष्ट्र, शकुनि, सात्यकि आदि के साथ युद्ध अथवा लड़ाई के वक्त कृष्ण के आदेश अनुसार गलत रास्तों का इस्तेमाल किया गया था। कृष्ण की 16108 पत्नियाँ थीं। कृष्ण की कई नीतियाँ झूठ के आधार पर रखी हुई हैं, जो कलियुग में मिलती हैं... आदि बहुत-बहुत-बहुत बातें हमने अपने पुरखों, इतिहासकारों के द्वारा रचित साहित्य, संत, महाकाव्य व धर्म के ठेकेदारों से सुनी हैं। इसी के साथ-साथ यह भी सुना है कि,
"श्रीकृष्ण साक्षात परमेश्वर है...!!
श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार और हिंदू धर्म के ईश्वर माने जाते हैं। कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता है। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्जित महान पुरुष थे। उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उनको इस युग के सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगपुरुष या युगावतार का स्थान दिया गया है।
सत्य... आइए अब सत्य को परखें संपूर्ण ज्ञान व तर्क की बुनियाद पर स्थित होकर...!!
परमेश्वर यानी वो शक्ति जो सर्वशक्तिवान होती है। जिसके आगे दुनिया की कोई नीति, युक्ति व शक्ति चल ही नहीं सकती। परमेश्वर यानी संपूर्ण सत्य, ज्ञान, सादगी, सुंदरता, प्रेम व शक्ति की ही परिचायक होती है। परमेश्वर यानी वो अलौकिक शक्ति जो कल्पना में भी किसी को भी दुख, दर्द, पीड़ा, यातना, भय, हिंसा, कुटिलता व कठोरता को महसूस नहीं होने देती या यह सब उस शक्ति की परिभाषा में ही स्थित नहीं हो सकता। परमेश्वर यह सबसे श्रेष्ठ अति श्रेष्ठ जीवन की परिचायक होगी। परमेश्वर जो सृष्टि की, चराचर की निर्मिति करता है। जिसके आदेश से सब कुछ घटता है...!!
सही है ना...
तो कृष्ण कुटिलता, निर्ममता, दर्द, पीड़ा का भी दाता बना है। सृष्टि का निर्माता यदि कृष्ण तो खुद का जन्म बंदीगृह में क्यों...?? खुद की प्रेमिका उससे विरही क्यों...?? परमेश्वर सर्वशक्तिमान होता है तो कृष्ण की यह बेबस अवस्था क्यों...?? **
क्योंकि कृष्ण सर्वशक्तिमान नहीं थे। कृष्ण परमपिता परमात्मा नहीं थे। कृष्ण सृष्टि रचयिता नहीं थे।
इस लेख का अगला भाग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ:
कृष्ण – भाग 2
[यहाँ भाग 2 की प्रकाशित पोस्ट का लिंक जोड़ें]
— वृषाली सानप काले

Comments
Post a Comment